जयसिंहपुर। बिरसिंहपुर स्थित सौ बेड के संयुक्त अस्पताल का मंगलवार को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लोकार्पण करते हुए इसे जनमानस को समर्पित किया था। बुधवार को भी डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठ की मौजूदगी जिले में ही रही। इसके बावजूद सौ बेड के संयुक्त अस्पताल में तैनात आठ चिकित्सकों में से पांच चिकित्सक ड्यूटी से गैरहाजिर मिले।
बुधवार को अस्पताल का निरीक्षण किया गया तो अस्पताल में तैनात चिकित्सक डा. मनीष केसरवानी, डा. भास्कर प्रसाद, डा. आद्वित्य प्रताप सिंह, डा. सोहन स्वरूप शर्मा व एक अन्य डॉक्टर ड्यूटी से गैरहाजिर मिले। इस संबंध में सीएमएस डा. राज कमल चौरसिया ने बताया कि इनमें से तीन चिकित्सक अवकाश पर है, दो चिकित्सक रात्रि ड्यूटी पर थे। इस लिए ओपीडी में नहीं आए।