फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ने बहाल किया ळ्मिगिरि एक्सप्रेस समेत पांच ट्रेनों का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। केंद्र सरकार की अग्निपथ भर्ती योजना के विरोध में हुए बवाल को देखते हुए पिछले दिनों बिहार रूट की कई ट्रेनों का संचालन निरस्त कर दिया गया था। मंगलवार को श्रमजीवी अप समेत तीन जोड़ी ट्रेनों का संचालन रेलवे ने बहाल कर दिया था। बुधवार को भी रेलवे ने दो जोड़ी ट्रेनों का संचालन बहाल कर दिया। पिछले 18 जून से निरस्त चल रही हावड़ा-जम्मूतवी हिमगिरि अप एक्सप्रेस का संचालन बुधवार को आरंभिक स्टेशन से किया गया।
विज्ञापन

कोलकाता से अमृतसर को जाने वाली अकाल तख्त अप, पटना-कोटा अप, आनंद विहार-रक्सौल सद्भावना डाउन व अंबाला-बरौनी हरिहर डाउन एक्सप्रेस का संचालन आरंभिक स्टेशनों से किया गया। निरस्त चल रही इन ट्रेनों का संचालन बहाल होने से यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना ने बताया कि बुधवार को हिमगिरि अप, अकाल तख्त अप, सद्भावना डाउन, पटना कोटा अप व हरिहर डाउन एक्सप्रेस समेत पांच ट्रेनों का संचालन किया गया।
जल्द ही अन्य ट्रेनें भी नियमित व समय से हो जाएंगी। उधर, अग्निपथ भर्ती के विरोध की वजह से अभी भी कई ट्रेनों का संचालन बहाल नहीं हो सका है। बुधवार को पटना-इंदौर अप, पटना-अहमदाबाद अप, सद्भावना अप, उपासना अप, कोटा-पटना डाउन एक्सप्रेस आरंभिक स्टेशनों से निरस्त रहीं।
विज्ञापन

बिहार रूट की ट्रेनों का संचालन बंद होने से पिछले चार दिनों में करीब 1010 यात्रियों ने अपने आरक्षण निरस्त करवाए हैं। आरक्षण केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार 18 जून को 305 यात्रियों ने टिकट निरस्त करवाए। 19 जून को टिकट निरस्त कराने वालों की संख्या 240 रही, 20 जून को 286 यात्रियों ने टिकट निरस्त करवाए। 21 जून को 179 यात्रियों ने अपने टिकट निरस्त करवाए हैं।
लखनऊ-वाराणसी रेल पथ पर रहमतनगर-छंदरौली के बीच बृहस्पतिवार को सुबह सात से दोपहर तीन बजे तक कुल आठ घंटे का ट्रैफिक व पॉवर ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान लिमिटेड हाइट सब-वे का निर्माण कार्य होगा। इसको लेकर वाराणसी-लखनऊ शटल अप व डाउन एक्सप्रेस व सुल्तानपुर- उतरेठिया अप व डाउन मेमू भी निरस्त रहेगी। ट्रैफिक ब्लॉक की वजह से बेगमपुरा डाउन एक्सप्रेस, कोटा-पटना डाउन, फरक्का डाउन व उपासना डाउन एक्सप्रेस को बृहस्पतिवार को लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी के रास्ते से चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें