सुल्तानपुर। इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के अंतर्गत शहर के चार व बाईपास पर टाटियानगर चौराहे को सेंसर युक्त स्वचालित सिग्नल प्रणाली से लैस किया जाएगा। इस प्रणाली के लागू होने से लोगों को जाम से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
जिले में वाहनों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। सभी मार्गों पर जाम की समस्या देखने को मिल रही है। शहर की यातायात व्यवस्था भी पुराने तरीके से संचालित हो रही है। ट्रैफिक सिपाही चौराहों पर खड़े होकर यातायात व्यवस्था को संभाल रहे हैं। जल्द ही इस व्यवस्था में बदलाव देखने को मिलेगा।
महानगरों की तर्ज पर अमहट, पयागीपुर, दरियापुर, कुड़वार नाका व टाटियानगर चौराहे पर ऑटोमेटिक सिग्नल प्रणाली स्थापित करने की योजना बनाई गई है। इसके अंतर्गत सेंसर युक्त सिग्नल लगाए जाएंगे। इसमें ई चालान कटने की व्यवस्था भी रहेगी। ट्रैफिक सिग्नल प्रणाली लागू होने से यातायात व्यवस्था में सुधार होने की उम्मीद है।