फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पांच घंटे कतार में, फिर मिली खाद

Sun, 02 Aug 2026 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
साधन सहकारी समिति धम्मौर में यूरिया के लिए कतार में खड़े किसान। स्रोत-ग्रामीण
विज्ञापन
धम्मौर। साधन सहकारी समिति पर शनिवार को यूरिया लेने के लिए किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। यूरिया की बढ़ती मांग के बीच कई किसानों को खाद के लिए करीब पांच घंटे तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे से किसान खाद लेने के लिए कतार में खड़े हो गए थे। किसान दुर्गा प्रसाद, विपिन कुमार, छोटेलाल, दिलीप सिंह और विकास सिंह ने अपनी परेशानी बताई। उन्होंने कहा कि सुबह आठ बजे से कतार में लगने के बावजूद उन्हें दोपहर एक बजे खाद मिल पाई। किसानों ने सरकार से यूरिया की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की है। समिति के सचिव राम सजीवन ने बताया कि समिति को 450 बोरी यूरिया प्राप्त हुई है। फार्मर रजिस्ट्री कराने वाले किसानों को शासन के निर्देशानुसार खाद का वितरण किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें