फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सेमिनार में पंचायती राज पर किया मंथन

Sat, 01 Aug 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। केएनआई के राजनीति विज्ञान विभाग में 73वें संविधान संशोधन पर शनिवार को सेमिनार का आयोजन किया गया। यह भारतीय संविधान में पंचायती राज व्यवस्था पर केंद्रित रहा। सेमिनार में विभिन्न सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने अपने विचार रखे। बीए प्रथम सेमेस्टर की प्रिया मौर्य और शिवांगी बरनवाल ने कहा कि भारत ने लोकतंत्र को देश के प्रत्येक भाग तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
विज्ञापन


बीए तृतीय सेमेस्टर के वैभव अग्रहरि और सूरज मौर्य ने पंचायती राज व्यवस्था के क्रियान्वयन पर विचार रखे। बीए पंचम सेमेस्टर की पुनीता ने संशोधन को लोकतांत्रिक मूल्यों के संचार में सराहनीय प्रयास बताया। प्रोफेसर अनुराग पांडेय ने स्वतंत्रता के बाद भारतीय सामाजिक व्यवस्था में सुधार लाने में इस संशोधन की भूमिका को रेखांकित किया। विभागाध्यक्ष रंजना सिंह ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें