फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ की हत्या के पांच आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। धरमपुर गांव में तीन दिन पूर्व हुई अधेड़ की हत्या में शामिल पांच आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पिस्टल और तमंचा बरामद किया है।
विज्ञापन

जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के गोसैसिंहपुर गांव निवासी इंद्रप्रकाश त्रिपाठी (45) पुत्र देवराज और धरमपुर (गोसैसिंहपुर) निवासी लक्ष्मीकांत चतुर्वेदी उर्फ रज्जन के बीच एक भूखंड को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार को विवादित भूखंड से मिट्टी निकालने को लेकर मारपीट के बाद फायरिंग हुई थी। लक्ष्मीकांत की ओर से की गई फायरिंग में इंद्रप्रकाश त्रिपाठी की मौत हो गई थी। हमले में सात अन्य लोग घायल हो गए थे।
पुलिस ने इंद्रप्रकाश त्रिपाठी के भतीजे मनीष तिवारी पुत्र ओमप्रकाश की तहरीर पर लक्ष्मीकांत चतुर्वेदी, सुरेश कुमार, मनोज मिश्र, धीरज मिश्र, शंभूनाथ, संजय मिश्र और संतोष मिश्र उर्फ मुकेश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

एसओ दोस्तपुर यादवेंद्र पाल ने बताया कि हत्या में लक्ष्मीकांत चतुर्वेदी उर्फ रज्जन, मनोज मिश्र, शंभूनाथ मिश्र, संजय मिश्र और संतोष मिश्र उर्फ मुकेश मिश्र को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल और तमंचा पुलिस ने बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें