फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार प्रमुख की 11 सीटों पर खिला कमल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। क्षेत्र पंचायत प्रमुख के चुनाव में जिले में पहली बार 11 ब्लॉकों में कमल खिला है। भाजपा के समर्थित प्रत्याशियों ने 11 सीटों पर जीत दर्ज करके अभी तक के सपा व बसपा के जीत का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जीत से भाजपा में जश्न का माहौल है।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी कई चुनाव से क्षेत्र पंचायत प्रमुख के चुनाव में तकदीर आजमाती आ रही है। वर्ष 2011 के चुनाव में भी भाजपा ने कुछ ब्लॉकों मेें किस्मत आजमाई थी। हालांकि तब पार्टी को सफलता नहीं मिल सकी थी।
वर्ष 2016 के चुनाव में भाजपा ने फिर कुछ सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे लेकिन उसे केवल दूबेपुर विकास खंड में सफलता मिल सकी थी। प्रदेश में पार्टी की सत्ता आने के बाद भाजपा ने इस बार क्षेत्र पंचायत प्रमुख चुनाव में सभी 14 विकास खंडों में समर्थित प्रत्याशी उतारे।
विज्ञापन

इसमें धनपतगंज में भाजपा का एक समर्थित प्रत्याशी नामांकन के पहले ही मैदान छोड़कर भाग गया। 13 विकास खंडों में भाजपा के प्रत्याशियों ने चुनाव का सामना किया। इसमें पार्टी समर्थित सात प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए।
शनिवार को छह विकास खंडों में चार सीटों पर जीत दर्ज करके भाजपा ने 11 ब्लॉकों में कमल खिला दिया। इसमें एक सीट भाजपा के बागी के खाते में चली गई, जबकि भाजपा ने तीन ब्लॉकों में प्रत्याशी उतारने वाली सपा को एक सीट पर समेट दिया। 14 में 11 ब्लॉकों में जीत दर्ज करके भाजपा ने सपा व बसपा के अभी तक जीत का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें