फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून की पहली बारिश से तर-ब-तर

Sun, 28 Jun 2015 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में मानसून की दस्तक से रविवार को हुई बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई। दिन भर हुई रिमझिम बारिश से मौसम खुशगवार हो गया। शहर समेत ग्रामीण अंचलों में सड़कों के कीचड़युक्त हो जाने से लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को 12.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। विभाग ने सोमवार को भी हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन

करीब दो माह से जिले में हो रही भीषण गर्मी से लोग बेहाल थे। जिलेवासी मानसून आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। कई दिनों से आसमान में बादल छाए रहने के बावजूद बारिश नहीं हो रही थी। रविवार को सुबह के समय मौसम का मिजाज बदल गया और करीब नौ बजे बारिश शुरू हो गई। मानसून के दस्तक देने से शहर समेत जिले के ग्रामीण इलाकों में हल्की बारिश हुई। दिन भर रुक-रुककर हुई बारिश से तापमान में गिरावट आ गई और लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं।

खेत में डाली गई धान की नर्सरी और सब्जियों की फसल में बरसात से हरियाली आ गई है। बारिश होने से सड़कें जगह-जगह कीचड़युक्त हो गई हैं। इससे लोगों को आवागमन में खासी परेशानी उठानी पड़ी। शहर के रोडवेज बस स्टेशन के मुख्य गेट, करौंदिया के निर्माणाधीन फ्लाईओवर के वैकल्पिक मार्ग समेत कई अन्य जगहों पर सड़कों पर इकट्ठा कीचड़ से राहगीरों को आवागमन में दिक्कतें हुईं। बारिश होने से छाता और पन्नी की बिक्री में तेजी आ गई है।
विज्ञापन


 नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को 12.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 32.0 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें