फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा पदाधिकारी की पिटाई, फायरिंग और पथराव

Sun, 07 Feb 2016 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख चुनाव में रविवार को जयसिंहपुर अखाड़ा बन गया। सपा विधानसभा क्षेत्र महासचिव की पिटाई के बाद शुरू हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया और पत्थरबाजी के बाद हवाई फायरिंग की गई। पुलिस के अधिकारियों ने कई थानों की फोर्स के बाद स्थिति को काबू किया। हालांकि किसी भी पक्ष ने घटना की तहरीर कोतवाली में नहीं दी है।
विज्ञापन



जयसिंहपुर ब्लॉक प्रमुख पद के लिए सपा से सुषमा सिंह व कांग्रेस से मंजू शुक्ला मैदान में थीं। रविवार की दोपहर ब्लॉक पर बीडीसी मतदान कर रहे थे तभी समाजवादी पार्टी के जयसिंहपुर विधानसभा महासचिव ओम प्रकाश सिंह टोलवा को कुछ लोगों ने लाठी-डंडे और लात-घूसों से पीटना शुरू कर दिया। दबंगई का आलम यह था कि पुलिस की मौजूदगी में सपा महासचिव पिटते रहे और उन्हें एक भी पुलिसकर्मी बचाने की हिम्मत तक नहीं जुटा सका। सपा विधानसभा महासचिव की पिटाई के बाद विवाद ने तूल पकड़ लिया। नतीजे में सपा प्रत्याशी की हार हो गई तो दोनों पक्षों में फिर कहासुनी के बाद मारपीट और पत्थरबाजी होने लगी।

 सीओ की मौजूदगी में ही दोनों पक्षों की ओर से हवाई फायरिंग की गई। दहशत से भगदड़ मच गई। स्थिति बिगड़ने पर सीओ ने पुलिस के उच्चाधिकारियों को हालात से अवगत कराया। सूचना के बाद एसपी विनय यादव, एएसपी प्रद्युम्न सिंह समेत कई थानों की पुलिस व पीएसी के साथ जयसिंहपुर पहुंच गए। करीब दो घंटे के बाद  पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया।
विज्ञापन


बीएसपी प्रत्याशी के भाई की पिटाई
कादीपुर। कादीपुर ब्लॉक पर कुछ लोगों ने बीएसपी प्रत्याशी श्रवण कुमार मिश्र के भाई मोहित की जमकर पिटाई कर दी। हालांकि पीड़ित पक्ष ने किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी है।

विजय जुलूस के बीच हर्ष फायरिंग
कादीपुर। रोक के बावजूद रविवार को न सिर्फ जुलूस निकाला गया, बल्कि खुलेआम विजय जुलूस में हर्ष फायरिंग भी की गई। कादीपुर से नवनिर्वाचित बीएसपी प्रत्याशी श्रवण कुुमार मिश्र का विजय जुलूस निकाला गया और समर्थकों ने खुलेआम फायरिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें