फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पटाखा लाइसेंस बगिया चौराहा का, मियागंज में जखीरा

विज्ञापन
विज्ञापन
जयसिंहपुर। मियागंज बाजार में बुधवार भोर हुई विस्फोट की घटना में नजीर की दुकान के साथ ही दो अन्य मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। नजीर की दुकान के अलावा अन्य दोनों मकानों में पटाखों के अवशेष मिले हैं, जबकि बगल के एक मकान की जांच में पुलिस को करीब चार पिकअप पटाखों का जखीरा मिला। वह मकान नजीर के पुत्र मो. यासीन ने किराये पर लिया था। उसे बगिया चौराहा में पटाखा बिक्री का लाइसेंस मिला है, जबकि पटाखों का भंडारण मियागंज बाजार में पाया गया। हालांकि, पुलिस ने मकान मालिक व मो. यासीन को हिरासत में लेकर पटाखों को नष्ट करवा दिया है।
विज्ञापन

जयसिंहपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना में नजीर की दुकान के साथ ही पड़ोस के दो लोगों का मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अग्निशमन विभाग की मदद से जेसीबी लगाकर क्षतिग्रस्त दोनों मकानों के मलबे को पाट दिया गया है। नजीर की दुकान से सटे जिस मकान में पटाखे मिले हैं, उसके मालिक को हिरासत में लिया गया है। मकान मालिक ने बताया कि नजीर के पुत्र मो. यासीन ने उनका मकान किराये पर लिया था। मकान मालिक के बयान के आधार पर पुलिस ने नजीर के पुत्र मो. यासीन को हिरासत में लिया। यासीन ने पुलिस को बताया कि उसके पास पटाखा बेचने का लाइसेंस है। यासीन ने लाइसेंस में पटाखे की बिक्री के लिए बगिया चौराहा का जिक्र किया है, जो कि घटनास्थल से करीब 400 मीटर की दूरी पर है। वहीं, गंगेव गांव भी बगिया चौराहे से करीब 450 मीटर की दूरी पर है। लाइसेंस में पटाखा बिक्री का पता भी गलत दिए जाने की बात सामने आई है। मो. यासीन मियागंज में पटाखों के भंडारण का कोई अभिलेख भी प्रस्तुत नहीं कर सका है। दोनों आरोपियों से पूछताछ चल रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
इनसेट
पुलिस चौकी से 400 मीटर की दूरी पर चल रही थी दुकान
मियागंज के लोगों ने बताया कि नजीर काफी दिनों से पटाखे का कारोबार कर रहा है। उसकी दुकान से करीब 400 मीटर दूरी पर बगियागांव पुलिस चौकी है। घटनास्थल से करीब एक किमी की दूरी पर जयसिंहपुर कोतवाली है। रोजाना मियागंज में पुलिस की गश्त होती है, लेकिन यहां पर चल रही पटाखे की दुकान के बारे में पुलिस को भनक तक नहीं लग सकी।
विज्ञापन

इनसेट
पटाखा कारोबार में शामिल पूरा परिवार
नजीर के तीन पुत्र हैं। दो पुत्र मो. अनीस व नूर मोहम्मद उसके साथ ही रहते हैं, जबकि यासीन गंगेव गांव में रहता है। मियांगज के लोगों के मुताबिक नजीर की दुकान पर पटाखा बिक्री का कोई बोर्ड नहीं लगा था। उसने आसपास के लोगों को बताया था कि यासीन के पास पटाखा बेचने का लाइसेंस है। परिवार के अन्य लोग भी इस कारोबार में उसकी मदद करते थे।
इनसेट
सिर्फ 25 किग्रा पटाखा बेचने की अनुमति
तहसील प्रशासन ने हाल में ही पटाखा विक्रेताओं के लाइसेंस का सत्यापन करवाया था। उस रिपोर्ट के अनुसार जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के चार लोगों को सिर्फ पटाखा बेचने का लाइसेंस दिया गया है। इसमें बगिया चौराहा निवासी मो. यासीन का लाइसेंस नंबर 360 है। उसका लाइसेंस 30 मार्च 2029 तक वैध है। दूसरा लाइसेंस नंबर 338, बरौंसा निवासी खुर्शीद की पत्नी हसीना बेगम के नाम पर है। उनका लाइसेंस 24 मई 2028 तक वैध है। तीसरा लाइसेंस 439 बरौंसा निवासी कौशल अली के नाम पर है, जो 30 मार्च 2029 तक वैध है। तीनों लोगों को 25 किग्रा पटाखा बेचने की अनुमति दी गई है। इनमें से किसी को भी इससे अधिक व अन्यत्र कहीं पटाखे के भंडारण व बिक्री की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें