फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से बैंक में लगी आग, अफरा-तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईगंज (सुल्तानपुर)। गोसाईगंज कस्बे में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में शुक्रवार की दोपहर शॉर्टसर्किट से अचानक आग लग गई। इस से बैंक में अफरातफरी मच गई। बैंक में मौजूद कर्मचारियों ने अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

गोसाईगंज कस्बे के बैंक ऑफ बड़ौदा में शुक्रवार को काम हो रहा था। दोपहर में यहां शॉर्टसर्किट से अचानक आग लग गई। बैंक में मौजूद लोग शोर मचाते हुए बाहर की ओर भागे और इसकी सूचना पुलिस को दी। इस दौरान बैंक में कार्यरत कर्मचारियों ने अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पा लिया।
सूचना के बाद एसओ हरीराम यादव भी बैंक पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। बैंक कर्मियों ने बताया कि बिजली सप्लाई के लिए लगाए गए स्विच बोर्ड में शॉर्टसर्किट की वजह से आग लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें