फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: प्रधानाचार्य के घर में चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज

Mon, 20 Apr 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लंभुआ। पांडेयपुर स्थित श्री दामोदर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजवीर सिंह के आवास से शनिवार रात चोरों ने 18 लाख के जेवर चोरी कर लिए। रविवार सुबह इसकी जानकारी प्रधानाचार्य को हुई तो उन्होंने स्थानीय कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


एटा जिले के निवासी राजवीर सिंह विद्यालय में प्रधानाचार्य पद पर तैनात हैं। प्रधानाचार्य राजवीर परिवार समेत विद्यालय से सटे प्रधानाचार्य आवास में निवास करते हैं। प्रधानाचार्य के मुताबिक 18 अप्रैल की रात चोर उनके आवास में घुस गए। घटना की रात दोमंजिला आवास में प्रधानाचार्य और उनकी पत्नी भूतल पर बने कमरे में सो रहे थे। दूसरी मंजिल के कमरे में घुसे चोरों ने चार सोने की चेन, चार सोने की चूड़ी, दो अंगूठी, एक सेट झुमका, एक सेट झाला, चार जोड़ी चांदी का पायल, एक कमर करधन, 12 चांदी के सिक्के व 2760 रुपये चोरी कर ली। अटैची व कुछ सामान चोर घर से कुछ दूरी पर फेंक कर भाग निकले। रविवार सुबह करीब पांच बजे प्रधानाचार्य की पत्नी ने शोर मचाया, तो उन्हें वारदात की जानकारी हुई। लंभुआ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें