सुल्तानपुर। खनुहट निवासी राकेश कुमार श्रीवास्तव का आरोप है कि गत 13 अप्रैल की रात करीब 8:30 बजे गांव के ही पीयूष पांडेय व मुन्ना पांडेय साजिशन उनके भाई संतोष श्रीवास्तव को बुलाकर अपने साथ ले गए। आरोपियों ने रामपुर विरतिहां नहर के पुल के पास संतोष को खूब शराब पिला दिया। नशे में आने के बाद आरोपी संतोष की जेब में रखे 35 हजार रुपये व मोबाइल छीन लिए।
संतोष ने विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें पीट दिया। विपक्षियों के हमले में वह बेहोश हो गए। वारदात के बाद आरोपी भाग निकले। संतोष को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया। वहां उनकी हालत नाजुक बनी है। मोतिगरपुर थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।