फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: दीवान सहित छह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Mon, 16 Feb 2026 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
धम्मौर। दिखौली निवासी संतराम का आरोप है कि उनका गांव के मंगरू, रमेश, महेश, चंद्र प्रकाश, दुर्गा प्रसाद से जमीन विवाद चल रहा है। यह प्रकरण सिविल जज की कोर्ट में विचाराधीन है। गत दो जुलाई को उनकी छप्पर की सरिया गिर गई थी। दूसरे दिन वह जानवरों के लिए उस भूमि पर तिरपाल लगा रहे थे।
विज्ञापन

विपक्षियों ने उन्हें मना किया तो संतराम धम्मौर थाने पहुंचे। वहां सुनवाई नहीं होने पर वह कोर्ट गए। अदालत उन्हें तिरपाल लगाने का आदेश दिया। फिर भी विपक्षियों ने उन्हें रोक दिया। शिकायत लेकर धम्मौर थाने पर पहुंचे तो तत्कालीन दीवान सुशील कुमार शुक्ल ने उन्हें गालियां देकर भगा दिया। आरोपी ने फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।
एसपी के कहने पर दूसरे दिन जब वह थाने पहुंचे तो आरोपी दीवान ने उन्हें मारापीटा और दिनभर थाने में बिठाए रखा। पीड़ित ने प्रकरण की शिकायत पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों से की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। धम्मौर थानाध्यक्ष अंजू मिश्रा ने बताया कि अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर तत्कालीन दीवान सुशील शुक्ल सहित अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रकरण की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें