फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री का लंभुआ में हुआ स्वागत

Sun, 15 Feb 2026 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
आनापुर में पूर्व मंत्री का स्वागत करते लोग। स्रोत- विद्यालय
विज्ञापन
लंभुआ। महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के बल्लार विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक व महाराष्ट्र सरकार के पूर्व वित्त एवं वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने केंद्रीय बजट को देश की तरक्की वाला बताया। उन्होंने कहा कि इससे देश के किसानों, नौजवानों व्यापारियों एवं महिलाओं के आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त होगा और देश की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
विज्ञापन

अयोध्या में आयोजित अधिवेशन से वापस होकर काशी दर्शन करने जाते समय रविवार को पूर्व मंत्री का लंभुआ के आनापुर स्थित पीजी कॉलेज के प्रबंधक नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में अमेरिका, चीन व जापान के ग्रोथ रेट से भारत का ग्रोथ रेट ज्यादा है। विपक्षी सिर्फ देश को बदनाम करने में लगे हुए हैं। उन्हें देश की तरक्की से कोई लेना-देना नहीं है। इस मौके पर देवी प्रसाद सिंह, दिनेश सिंह, राजेश सिंह अंकल, राजीव सिंह, विनोद सिंह, संतोष धुरिया, सियाराम पांडेय, अमित कुमार, शैलेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें