फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम व विधायक पर अभद्र टिप्पणी के आरोप में भाजपा नेता पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
लंभुआ (सुल्तानपुर)। भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष पर बृहस्पतिवार को कोतवाली में आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि सोशल मीडिया पर उन्होंने पीएम व विधायक के खिलाफ अभद्र पोस्ट डाली थी।
विज्ञापन

लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के कस्बा निवासी फूलचंद जायसवाल ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि कस्बा निवासी भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष हरिओम ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री व विधायक के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है, जिससे उनकी छवि धूमिल हुई है। साथ ही पार्टी की कार्यशैली पर भी प्रश्न चिह्न लग रहा है।
कोतवाल वंशराज पांडेय ने बताया कि केस दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है। उधर, आरोपी भाजपा नेता हरिओम ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। कहा कि उन्होंने पीएम और विधायक पर कोई टिप्पणी नहीं की है। कुछ लोगों ने उनके कमेंट का गलत अर्थ लगा लिया था। जब इसकी जानकारी उन्हें हुई तो उन्होंने पोस्ट को हटा दिया। वे पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता हैं। वे ऐसा नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर की अभद्र टिप्पणी, एफआईआर
चांदा (सुल्तानपुर)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष की तहरीर पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। सपा जिलाध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव ने बृहस्पतिवार को चांदा कोतवाली के छापर गांव निवासी अंकित सिंह पर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया है।
कहा कि आरोपी ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ फेसबुक व व्हाट्स एप पर अमर्यादित व अभद्र टिप्पणी की है। पुलिस ने जिलाध्यक्ष की तहरीर पर अंकित सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें