फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के उल्लंघन में छह के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर में लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ कोतवाली नगर में केस दर्ज किया गया है। बिना मास्क के सड़कों पर निकले 15 लोगों पर कार्रवाई करते हुए छह हजार रुपये का जुुर्माना लगाया गया है। मोटर एक्ट के अंतर्गत तीन हजार रूपये का शमन शुल्क भी वसूल किया गया। एसपी शिवहरि मीणा ने शहर में हॉट स्पॉट जोन का जायजा लिया।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को देखते हुए शहर में किए गए लॉकडाउन पर पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में कोतवाली नगर में छह व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सड़कों पर बिना मास्क के निकले 15 लोगों को पुलिस ने पकड़कर उन पर छह हजार रूपये का जुर्माना लगाया है।
एमवी एक्ट के तहत पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन हजार रुपये का शमन शुल्क वसूला है। पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा ने संक्रमण से बचाव/नियंत्रण के दृष्टिगत कोतवाली नगर क्षेत्र के निरालानगर, अमहट, पयागीपुर, शाहगंज व नगर क्षेत्र में भ्रमण कर निरीक्षण किया। एसपी ने लोगों को लॉकडाउन व कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के संबंध में जागरुक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें