फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित महिला की हत्या में चार नामजद व 20 अज्ञात पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। विद्युत पोल से तार खींचने से मना करने पर मंगलवार की दोपहर की गई दलित महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने बेटे की तहरीर पर चार नामजद व 20 अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस अधिकारी पीएसी के साथ गांव में कैंप कर रहे हैं। हालांकि 30 घंटे बीत जाने के बावजूद एक भी हमलावर को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के कल्यानपुर गांव निवासी अखंड प्रताप सिंह का दलित बस्ती के पास ही खेत है। मंगलवार की दोपहर जीप व बाइक से पहुंचे करीब 15 लोग दलित दयाराम के घर के पास स्थित विद्युत पोल से तार खींच रहे थे।
विज्ञापन

दयाराम ने इसका विरोध किया तो रवींद्र सिंह समेत अन्य लोगों ने फायरिंग की और दयाराम को गोली मार दी थी। पति को बचाने पहुंची पत्नी लखपती (52) की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी।
हमले में रामदेव, नरेंद्र, सीता और अच्छेलाल भी घायल हुए थे। देर शाम भीम आर्मी के नेतृत्व में लोगों ने पटेल चौक पर प्रदर्शन किया था। पुलिस ने मृतका के पुत्र दिलीप कुमार की तहरीर पर रवींद्र सिंह समेत चार नामजद व 20 अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें