फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवसायी के मकान की दीवार व छज्जा ढहाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मायंग गांव में बृहस्पतिवार को एक व्यवसायी के आवास की बाउंड्रीवाल और छज्जे को जेसीबी से ढहा दिया गया। व्यवसायी के विरोध करने पर उसे पीटा गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए भीड़ को तितर-बितर किया। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है। पुलिस ने पूर्व विधायक और उनके छोटे भाई समेत 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

धनपतगंज क्षेत्र के मायंग निवासी बनारसी कसौधन के घर के सामने बाउंड्रीवाल बनी है। इसके साथ ही गेट से एक छज्जा निकला है। आरोप है कि बृहस्पतिवार को पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू और उनके छोटे भाई यशभद्र सिंह मोनू कई लोगों के साथ जेसीबी लेकर बनारसी कसौधन के यहां पहुंच गए और बाउंड्रीवाल और छज्जे को ढहवा दिया। व्यवसाई ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस से करते हुए मदद मांगी। सूचना मिलते ही सीओ बल्दीराय विजयमल यादव, थानाध्यक्ष धनपतगंज मनोज शर्मा, थानाध्यक्ष कूरेभार अमरेंद्र बहादुर सिंह पुलिस के साथ मायंग गांव पहुंच गए।
पुलिस ने व्यवसाई के मकान के सामने खड़ी भीड़ को हल्का बल प्रयोग करते हुए तितर- बितर कर दिया। एसओ कूरेभार अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया की व्यवसाई बनारसी कसौधन की तहरीर पर चंद्रभद्र सिंह सोनू, यशभद्र सिंह मोनू, जेसीबी चालक समेत दस अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, तोड़फोड़, बलवा समेत अन्य कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें