फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो को कार ने मारी टक्कर, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित असरोगा टोल प्लाजा के पास बृहस्पतिवार की सुबह सवारियों से भरे टैंपो को तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में टेंपो पर सवार मासूम समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने टेंपो चालक को ट्रॉमा सेंटर, लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बंधुआकलां थाना क्षेत्र के असरोगा टोल प्लाजा के पास सवारियों से भरे टेंपो को तेज रफ्तार एक कार ने पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में कार पर सवार मोहम्मदी बेगम (22), शहर बानो (25), सुहैल (5) पुत्र मोहम्मद हुसैन निवासी पीठापुर थाना धम्मौर, जान्हवी तिवारी (50), बेटी तमन्ना निवासी राजापुर थाना कुड़वार और टेंपो चालक प्रदीप कुमार (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने टेंपो चालक प्रदीप कुमार को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
अमेठी। धम्मौर मार्ग पर नौगिरवा के पास एक अनियंत्रित ऑटो ने बुधवार शाम बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में प्रतापगढ़ के कुंडा के गांव डिहवा जलालपुर निवासी विनय तिवारी (30) गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मियों की मदद से घायल को सीएचसी ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें