फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई व शिल्पकार प्रशिक्षण केंद्र की सभी सीटों को भरें : प्रमुख सचिव

Wed, 05 Nov 2025 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
​शिल्पकार प्र​शिक्षण केंद्र का निरीक्षण करते प्रमुख सचिव व्यावसायिक ​शिक्षा हरिओम।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। प्रदेश के प्रमुख सचिव व्यावसायिक शिक्षा व कौशल विकास डॉ. हरिओम ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र और राजकीय शिल्पकार प्रशिक्षण केंद्र के सभी ट्रेडों की सीटें भरने के निर्देश दिए। कहा कि सीटें खाली रहने पर उसे प्राइवेट सेक्टर से प्रत्येक दशा में भरी जानी चाहिए। समीक्षा में राजकीय शिल्पकार प्रशिक्षण केंद्र की पांच सीटें खाली मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर निरीक्षण में पहुंचे प्रमुख सचिव ने शिल्पकार प्रशिक्षण केंद्र के प्रत्येक ट्रेडों का जायजा लिया। स्थापित मशीनरी का भी निरीक्षण किया। इसके बाद राजकीय आईटीआई का जायजा लिया। प्रमुख सचिव ने मंडलीय व स्थानीय अधिकारियों के साथ आईटीआई में बैठक कर राजकीय शिल्पकार प्रशिक्षण केंद्र, आईटीआई व कौशल विकास मिशन में संचालित ट्रेडों की समीक्षा की।
विज्ञापन

इस मौके पर राजकीय शिल्पकार प्रशिक्षण केंद्र के उपनिदेशक अयोध्या ऋषिकांत मिश्र, आईटीआई प्रधानाचार्य भूपेंद्र पाल व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें