फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: मतगणना के बाद मारपीट, मामा-भांजा घायल

Fri, 21 Feb 2025 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
एसयूवी का तोड़ा गया शीशा
विज्ञापन
लंभुआ (सुल्तानपुर)। चुनावी रंजिश में चांदा थाना क्षेत्र के गारवपुर चौराहे पर शुक्रवार शाम दो पक्षों मारपीट हो गई। एक पक्ष से प्रधान पति समेत दो लोग घायल हो गए। एसयूवी का शीशा विपक्षियों ने तोड़ दिया। प्रधान पति की तहरीर पर पुलिस ने नौ नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को लंभुआ विकास खंड के ढेलहा गांव की मतगणना में गारवपुर के प्रधान पति संदीप कुमार सिंह भी विजयी प्रत्याशी की तरफ से पहुंचे थे। मतगणना के बाद प्रत्याशी के साथ संदीप व उनका भांजा अपने आफिस में बैठे थे। तभी कुछ लोगों ने उन्हें गारवपुर चौराहे के पास बुलाकर दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट की। संदीप कुमार सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी माधवी सिंह गारवपुर की ग्राम प्रधान हैं।
गारवपुर चौराहे पर रणविजय सिंह, अजय सिंह, अभिषेक सिंह, परशुराम सिंह, ऋषभ सिंह, संजीव, कुलदीप सिंह, प्रकाश सिंह, रवि सिंह निवासीगण ढेलहा कोतवाली लंभुआ ने हमला किया। विपक्षियों ने संदीप व उनके भाई को मारापीटा। मारपीट में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। चांदा थाने के प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि संदीप की तहरीर पर नौ नामजद समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दूसरे पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें