फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: ललितोत्सव में छात्राओं ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

Fri, 03 Apr 2026 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं। स
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान की ओर से बृहस्पतिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम ललितोत्सव का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ प्राचार्य डॉ. शक्ति सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम छात्रों की वैविध्यपूर्ण प्रतिभा को रेखांकित करते हैं।
विज्ञापन

बोर्ड ऑफ गवर्नेंस के अध्यक्ष प्रोफेसर राधेश्याम सिंह ने कहा कि कमला नेहरू संस्थान ने शैक्षिक संस्कृति विकसित करने के साथ ही सांस्कृतिक उपलब्धि को भी प्राप्त किया है। रंगोली प्रतियोगिता में अपना सुल्तानपुर की थीम पर बीएससी बायो चतुर्थ सेमेस्टर की समीक्षा एवं खुशी को प्रथम स्थान, बीएससी द्वितीय सेमेस्टर की काजल एवं शगुन को द्वितीय, बीएससी बायो षष्ठम् सेमेस्टर की अंशिका अग्रहरि, नंदिनी ,अंशिका एमएससी मैथ द्वितीय सेमेस्टर की निधि गुप्ता और आंचल को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान मिला। रंगोली प्रतियोगिता की निर्णायक प्रोफेसर प्रतिमा सिंह रहीं। राष्ट्रीय निर्माण में युवाओं की भूमिका विषय पर भाषण हुआ।
इस प्रतियोगिता में बीएससी बायो द्वितीय सेमेस्टर की कीर्ति शुक्ला प्रथम, बीएससी द्वितीय सेमेस्टर की कृतिका पांडेय व एमएससी कृषि प्रवीण सिंह रावत को संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान मिला। बीएससी मैथ द्वितीय सेमेस्टर की हर्षिता यादव को तृतीय स्थान मिला। भाषण प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में हिंदी विभाग के डॉ. पवन कुमार रावत एवं शिक्षा संकाय के संतोष सिंह कुशवाहा रहे। निबंध लेखन में एमएससी जंतु विज्ञान द्वितीय सेमेस्टर के निखिल ने प्रथम स्थान, बीएड द्वितीय सेमेस्टर की आरूषि पटेल ने द्वितीय स्थान व बीकॉम द्वितीय सेमेस्टर की स्नेहा यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

ललितोत्सव-2026 में संकाय स्तर विज्ञान संकाय प्रथम, कला संकाय को द्वितीय, वाणिज्य संकाय तृतीय व कृषि संकाय को चतुर्थ स्थान मिला। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल में प्रोफेसर बिहारी सिंह, प्रोफेसर ललित द्विवेदी व प्रोफेसर प्रतिमा सिंह रहीं। आयोजन सचिव प्रोफेसर रंजना सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें