फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: महामना एक्सप्रेस में महिला यात्री का बैग चोरी, प्राथमिकी दर्ज

Thu, 02 Jul 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली महामना डाउन एक्सप्रेस पर गत 27 जून को यात्रा कर रही एक महिला यात्री का बैग चोरी हो गया। जौनपुर से स्थानांतरित शिकायत के आधार पर सुल्तानपुर जीआरपी थाने में बृहस्पतिवार को अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

जौनपुर जिले के लाइन बाजार, खरका कॉलोनी निवासी अवंतिका पांडेय के मुताबिक महामना एक्सप्रेस के बी-फोर कोच में 71 नंबर बर्थ पर गत 27 जून को यात्रा कर रही थीं। वह दिल्ली स्टेशन से ट्रेन पर सवार हुई थीं। उन्हें जौनपुर पहुंचना था। उनके पास बैग था, जिसमें एक लैपटॉप, उसका चार्जर, पांच हजार रुपये, मोबाइल फोन का चार्जर, ईयरफोन, एटीएम व आधार कार्ड रखा था।
बैग अपने पास रखकर सो रही थीं। आरोप है कि सुल्तानपुर स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने से पहले उन्हें नींद आ गई। अज्ञात व्यक्ति उनका बैग व सामान सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर चोरी करके भाग निकला। जीआरपी थानाध्यक्ष भोला शंकर ने बताया कि बृहस्पतिवार को अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें