फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: फीडर हुए ओवरलोड, बिजली की ट्रिपिंग शुरू

Thu, 24 Jul 2025 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। उमस भरी गर्मी शुरू होते ही शहरी क्षेत्र के उपकेंद्र व फीडर ओवर लोड हो गए हैं। ओवर लोडिंग से रात-दिन में बिजली कटौती शुरू हो गई है। मंगलवार रात से बुधवार दिनभर शहर के टीपीनगर, डाकखाना, दरियापुर व केएनआई उपकेंद्र से बिजली कटौती होती रही। जिससे उपभोक्ता परेशान रहे। टीपीनगर के रानीगंज, साउथ, गभड़िया, कांशीराम व अहिमाने फीडरों की आपूर्ति बेपटरी रही। यही हाल विवेकनगर, राजकीय व शाहगंज फीडर का भी रहा।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने रात में घेरा उपकेंद्र

धम्मौर (सुल्तानपुर)। बिजली कटौती से परेशान लोगाें ने मंगलवार रात उपकेंद्र का घेराव कर ग्रामीणों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों की नाराजगी देख पुलिस कर्मियों ने जेई सचिन यादव से फोन पर बात की। जेई ने फोन से बिजली कटौती समस्या का समाधान कराने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया। करीब दो घंटे बाद बनकेपुर, नरही, भांटी व हाजीपट्टी के ग्रामीण वापस हुए। इस मौके पर संजय, चंदन, अनुराग, मनोज, उदयभान, सूरज, रवि कुमार, संतोष, विपिन, प्रमोद समेत अन्य मौजूद रहे।
साढ़े चार घंटे बंद रहा बालमपुर फीडर
दूबेपुर (सुल्तानपुर)। पकड़ी विद्युत उपकेंद्र के बालमपुर फीडर के हाईटेंशन लाइन का तार बुधवार सुबह 11 बजे बीसापुर गांव के पास गिरने से फीडर बंद हो गया। जिससे उगईपुर, बीसापुर, सेमरी पुरुषोत्तमपुर, उंचहरा, मझिलेगांव, पाठक का पुरवा, प्रतापगंज बाजार व बिसानी व करीब 25 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। विद्युत कर्मियों ने करीब साढ़े तीन बजे तार को दुरुस्त किया। उपकेंद्र के अवर अभियंता प्रकाश यादव ने बताया कि क्षतिग्रस्त तार को जोड़ दिया गया। रोस्टिंग अवधि खत्म होने पर आपूर्ति बहाल की जाएगी। -संवाद
विज्ञापन


-
मुश्किल से छह-सात घंटे मिल पा रही बिजली
मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। भीषण गर्मी में ढेमा उपकेंद्र की बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। मंगलवार शाम से हुई बिजली कटौती से लोग परेशान रहे। इसके बाद बुधवार सुबह आठ बजे कटौती के बाद साढ़े बारह बजे आई। इसके बाद भी कई बार कटौती होती रही। कंद्रवारे निवासी कपिलदेव सिंह ने बताया कि दिन में पांडेयबाबा फीडर ब्रेकडाउन हो जाता है। रात में मुख्य आपूर्ति बाधित हो जाती है। खैरहा निवासी राजू तिवारी ने बताया कि लगातार सिर्फ पांच से छह घंटे ही बिजली मिल पा रही है। एसडीओ अमरजीत वर्मा ने बताया कि फीडर की आपूर्ति को जल्द ही व्यवस्थित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें