सुल्तानपुर। मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम मथुरा में आयोजित सब जूनियर बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता में अयोध्या मंडल की ओर से शामिल जिले की रिया शुक्ला ने मेरठ की माही चौधरी को फाइनल मुकाबले में हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा कर लिया।
संस्कृत महाविद्यालय करौंदिया में पढ़ाई करने वाली रिया की जीत पर विद्यालय के प्रबंधक शारदा प्रसाद मिश्रा ने बधाई दी है। टीम मैनेजर विजय यादव व टीम कोच शुभेंद्र सिंह यादव ने बताया कि इस उपलब्धि पर जिला बॉक्सिंग संघ अध्यक्ष पुलकित सिंह और संघ के पदाधिकारियों ने खुशी जताई है।
साथ ही जिले की बेटी रिया खेल में सहयोग देने का वादा किया है। जिला ओलंपिक संघ सचिव पंकज दुबे ने बधाई देते हुए कहा कि बिटिया के आने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। संवाद