फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 26 घंटे बंद रहा फीडर, 30 हजार आबादी हुई प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। उपकेंद्र दियरा से संचालित मोतिगरपुर फीडर की बिजली आपूर्ति शुक्रवार सुबह 11 बजे से बंद हो गई। पेड़ों की डाल छंटाई के लिए दिन में शट डाउन लिया गया था। जब आपूर्ति की गई तो फॉल्ट आ गया और रात भर बिजली आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन

लगातार 26 घंटेफीडर बंद रहने से करीब 30 हजार की आबादी प्रभावित हुई। उमस भरी गर्मी में लोगों ने जागकर रात बिताई। लोगों को पानी का संकट भी झोलना पड़ा। शनिवार सुबह से कर्मियों ने फाॅल्ट खोजना शुरू किया। दोपहर करीब एक बजे फॉल्ट दूर कर आपूर्ति बहाल की गई।

शुक्रवार सुबह 11 बजे से दो बजे तक आपूर्ति पेड़ों की डाल छंटाई के नाम पर बंद की गई थी। शट डाउन लेकर शाहपुर लपटा से मोतिगरपुर के बीच झाड़ियों और पेड़ों की कटाई-छंटाई का अभियान चला। दोपहर दो बजे अभियान समाप्त होने के बाद जैसे लाइन लगाई गई तो वह पूरा फीडर बंद हो गया। शाम आठ बजे तक जब बिजली नहीं आई, तो ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से लगातार शिकायतें करनी शुरू कर दीं।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता जयसिंहपुर और एसडीओ के निर्देश पर कई विद्युत कर्मी दूसरे फीडर के लाइनमैनों को लेकर पहुंचे और रात तीन बजे तक फाॅल्ट तलाशने का प्रयास होता रहा। शनिवार दोपहर एक बजे मोतिगरपुर फीडर की आपूर्ति बहाल की जा सकी। अधिशासी अभियंता संजय यादव ने बताया कि तकनीकी खामी को ठीक कर लिया गया है और पूरे फीडर की आपूर्ति चालू हो गई है।
वहीं, कूरेभार के गलिबहा विद्युत उपकेंद्र पर शुक्रवार रात 12:00 बजे फाॅल्ट आने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। शनिवार दोपहर 11 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें