फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पिता की हत्या और मां को जेल, बिलख रहे मासूम

Sun, 07 Sep 2025 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लंभुआ। महेश-पूजा के तीन बच्चों के सिर से माता-पिता दोनों की छाया हट गई है। दो दिन पहले किंदीपुर में पिता की गला रेतकर हत्या कर दी कई थी। इसी मामले में शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी पूजा को जेल भेज दिया। बिना माता-पिता के बच्चे बेहाल हैं। छोटा बेटा मां के लिए पूरी रात बिलखता रहा। ताऊ के घर खिचड़ी खाकर बच्चों ने शनिवार का दिन गुजारा।
विज्ञापन


पिछले बुधवार रात महेश की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने आरोपी पत्नी पूजा को जेल भेज दिया है। पूजा की तीन संतान समर (चार), सुंदरी (10) व प्रिया (14) हैं। पूजा को जेल भेजे जाने के बाद समर मां के बिना शुक्रवार को पूरी रात रोता रहा। भोजन का समय हुआ तो 10 वर्षीय पुत्री सुंदरी और समर मां को ढूंढने लगे। दादी कौशल्या ने रोते हुए दोनों को सांत्वना दी और खिचड़ी खिलाकर सुला दिया।
रात में समर की आंख खुली तो फिर मां के लिए बिलखने लगा। लगातार रोने से समर और सुंदरी को तेज बुखार है। बड़ी बेटी प्रिया अपने छोटे भाई और बहन को देख-देखकर रो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें