फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बदला फैशन, सूती कपड़ों की मांग में आई तेजी

Sat, 25 Apr 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
शहर के दरियापुर में दुकान पर गर्मी के लिए कपड़ा पसंद करते लोग। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में गर्मी बढ़ते ही कपड़ा बाजार फिर से गुलजार हो गए हैं। शहर और कस्बों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ नजर आ रही है। खरीदारी का रुझान मौसम के अनुसार बदल गया है। लोग भारी और सिंथेटिक कपड़ों से दूरी बनाकर हल्के, ढीले और सूती वस्त्रों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। आराम और ठंडक देने वाले परिधान इस सीजन में लोगों की पहली पसंद बनते जा रहे हैं।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग फैंसी सूती आधी बांह की शर्ट, टी-शर्ट, प्रिंटेड बरमूडा, सूती लोअर तो महिलाएं सूती कुर्ती, कैपरी, स्टॉल और दुपट्टा पसंद कर रही हैं। पंचरास्ता स्थित दुकानदार विजय सोनी ने बताया कि शर्ट 400 से 600 रुपये तो टी-शर्ट गोल गला 100 से 300 रुपये और कॉलर वाली शर्ट 300 से 700 रुपये में ज्यादा बिक रही हैं। इसके अलावा बरमूडा 100 से 500 व लोअर 200 से 800 तक में उपलब्ध है।
महिलाओं की कुर्ती 200 से 500, कैपरी 150 से 350 और स्टॉल 100 से 250 रुपये तक बेचा जा रहा है। कपड़ा कारोबारी विनोद मौर्य और अभिषेक बरनवाल बताते हैं कि गर्मी को देखते हुए ग्राहक हल्के व सूती कपड़ों को प्राथमिकता दे रहे हैं। दुकानदार भी ग्राहकों की पसंद के अनुसार नई डिजाइन और वैरायटी उपलब्ध करा रहे हैं, जिससे बाजार में लगातार रौनक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें