फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में किसान करेंगे ट्रैक्टर परेड

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। गणतंत्र दिवस पर मंगलवार को किसान संगठन ट्रैक्टर-ट्रॉली रैली निकालेंगे। शहर, तहसील व ब्लॉकों में आयोजित होने वाले ट्रैक्टर परेड में जय जवान-जय किसान का नारा बुलंद करेंगे। फिलहाल जिले में किसी किसान नेता को नजरबंद नहीं किया गया है। सोमवार को आयोजित किसान संगठन की बैठक में पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर सोमवार को जिला मुख्यालय पर किसान संगठनों की बैठक आयोजित की गई। समिति के संयोजक शारदा प्रसाद पांडेय ने कहा कि जनपद की तहसीलों और ब्लॉकों के साथ शहर में किसान ट्रैक्टर परेड करेंगे।
परेड में जय जवान-जय किसान का नारा बुलंद किया जाएगा। किसान नेता बाबूराम यादव ने कहा कि मंगलवार का दिन ऐतिहासिक होगा, जब किसान और जवान मिलकर यह संदेश देंगे कि इस देश और अपनी मिट्टी को हम कभी भी चंद लोगों के हाथों में बिकने नहीं देंगे।
विज्ञापन

किसान नेता रामप्यारे वर्मा ने कहा कि मंगलवार का गणतंत्र पूरा देश याद रखेगा। इंद्रजीत यादव, राधेश्याम वर्मा आदि ने भी विचार व्यक्त किए। उधर भारतीय किसान यूनियन (अंबावत) की बैठक में जिलाध्यक्ष रमाशंकर चौधरी ने भी गणतंत्र दिवस पर शहर व ग्रामीण इलाकों में ट्रैक्टर रैली निकालने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें