फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: साफ-सुथरे गन्ने की आपूर्ति करें किसान

Sat, 14 Dec 2024 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
किसान सहकारी चीनी मिल के यार्ड में गन्ने की प्रजाति की जांच करते गन्ना अ​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
द्वारिकागंज (सुल्तानपुर)। शहर से सटे सैदपुर स्थित किसान सहकारी चीनी मिल में गन्ने की पेराई शुरू हो गई है। इससे किसानों ने राहत की सांस ली है। गन्ना अधिकारी ने यार्ड में पहुंचकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लदे गन्ने की विभिन्न प्रजातियों की जांच की। उन्होंने किसानों से चीनी मिल में साफ-सुथरा गन्ने की आपूर्ति करने की हिदायत दी।
विज्ञापन


किसान सहकारी चीनी मिल में शुक्रवार रात करीब नौ बजे गन्ने की पेराई शुरू हो गई। चीनी मिल का संचालन शुरू हो जाने से गन्ना किसानों को राहत मिली है। उधर, पेराई शुरू होने के बाद शनिवार सुबह चीनी मिल के मुख्य गन्ना अधिकारी वेद प्रकाश शुक्ल व अन्य कर्मी गन्ना यार्ड पहुंच गए। ट्रैक्टर-ट्राॅली पर लदे गन्ने की विभिन्न प्रजातियों की जांच की।

गन्ना अधिकारी ने किसानों को साफ-सुथरा गन्ना लाने की हिदायत दी। उन्होंने बताया कि किसान जड़ रहित और पत्तियों को साफ कर ही गन्ने की आपूर्ति करें ताकि किसी प्रकार की समस्या न हो। इस दौरान गया प्रसाद, श्रीनाथ वर्मा, राजेश वर्मा समेत कई किसानों के गन्ने की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें