भदैंया (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र गोसाईंगंज के सैफुल्लागंज निवासी नील कमल कनौजिया भदैंया ब्लॉक में पंचायत सचिव के पद पर तैनात हैं। वह 24 नवंबर को छुट्टी लेकर चचेरी बहन की शादी में शामिल होने भुवनेश्वर गए थे। शादी होने के बाद वह 29 नवंबर को वह भुवनेश्वर से चेन्नई घूमने के लिए निकले।
30 नवंबर को चेन्नई में उनकी लोकेशन भी मिली। उसके बाद से अचानक उनका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। पहली दिसंबर को उन्हें ड्यूटी जॉइन करनी थी। उनका मोबाइल तब से बंद है। नीलकमल के भाई सुनील कुमार का कहना है कि काफी प्रयास के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। घरवाले भी काफी परेशान हैं।
गोसाईंगंज के थाना प्रभारी अखिलेश सिंह ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। सचिव के परिवार का कोई मिलने भी नहीं आया। तहरीर मिलने पर ही कुछ किया जा सकता है। खंड विकास अधिकारी पंकज सरोज ने बताया कि जल्द ही पंचायत सचिव का कलस्टर किसी अन्य सचिव को दिया जाएगा।