फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने खुद बांधी सोहगौली माइनर की पटरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुड़वार (सुल्तानपुर)। स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के औरंगाबाद नहर में पानी छोड़े जाने के बाद शनिवार को खड़गपुर व सोहगौली माइनर के टेल प्वॉइंट पर कटान से करीब 100 बीघा फसल जलमग्न हो गई थी।
विज्ञापन

सिंचाई खंड-49 ने पानी बंद कराने के बाद खड़गपुर गांव के पास कटान स्थल को बंधवाया जबकि सोहगौली माइनर की हालत देखने कोई दूसरे दिन रविवार को भी नहीं पहुंचा। इसके बाद नाराज किसानों ने खुद ही कटी हुई माइनर की पटरी को बंाध दिया।
अधिकारियों के रवैये से किसानों में रोष है।
सिल्ट सफाई का कार्य ढंग से नहीं किए जाने की वजह से सिंचाई खंड-49 से संचालित औरगांबाद नहर व सोहगौली माइनर में पिछले शुक्रवार को कटान हो गई थी। शनिवार को पानी बंद करने के बाद औरंगाबाद नहर में खड़गपुर गांव के पास हुए कटान स्थल को बंधवाया गया।
विज्ञापन

वहीं, सोहगौली माइनर के पास जब कोई अधिकारी नहीं पहुंचा तो स्थानीय किसान खुद ही आगे आए। एकजुट किसानों ने सोहगौली माइनर के टेल प्वॉइंट पर पानी के ओवर फ्लो होने से कटी पटरी को मिट्टी पाटकर किसी तरह से बंधवाया। इसकी सूचना भी सिंचाई खंड-49 के अधिकारियों को दी गई।
ग्रामीण उदय प्रकाश मिश्रा, राजन यादव, महेश कुमार, जितेंद्र पाठक, आदर्श मिश्रा ने बताया कि सोहगौली माइनर के कटान स्थल पर अस्थाई रूप से मिट्टी डाली गई है। अभी विभाग की ओर से कटान स्थल को नहीं बंधवाया गया है। पानी छोड़े जाने पर फिर से कटान हो सकती है। किसानों ने डीएम से कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में सिंचाई खंड-49 के अधिशासी अभियंता बाबूलाल ने बताया कि टेल प्वॉइंट पर मजदूरों से सिल्ट सफाई कराई जाती है। इसकी जानकारी ली जाएगी। ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें