फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानून के विरोध में किसान संगठनों में उबाल

विज्ञापन
12. सुल्तानपुर के तिकोनिया पार्क में धरना देते किसान। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कृषि कानूनों को वापस करने की मांग को लेकर सोमवार को सातवें दिन अखिल भारतीय किसान संघर्ष समिति का धरना प्रदर्शन जारी रहा। किसान नेताओं ने कृषि कानूनों पर एतराज जताते हुए विरोध स्वर मुखर किया।
विज्ञापन

धरना के दौरान अखिल भारतीय किसान संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष शारदा प्रसाद पांडेय ने कहा कि कृषि कानूनों में संशोधन किया जाय। किसानों के शोषण के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा। स्थानीय स्तर की समस्याओं को लेकर पहले मांग पत्र जिला प्रशासन को दिया गया था।
उन समस्याओं का निराकरण अभी नहीं किया गया है। जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सदर तहसील के अधिकारी व कर्मचारी समस्याओं के निदान में कोई रुचि नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन

इसके बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। धरने में राम प्रकाश सिंह उर्फ गुड्डू, रामप्यारे वर्मा, मोहम्मद सैफ अली, राजेंद्र तिवारी, मोहम्मद नईम, कमलेश, इंद्रावती, गीता, मुन्नी, लीलावती समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें