फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के विरोध में पेट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (अंबावत) के कार्यकर्ताओं ने लखनऊ-बलिया राजमार्ग के मोतिगरपुर चौक पर रविवार को पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का पुतला फूंका। इस दौरान दर्जनों कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जुलूस निकलते हुए जमकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

भाकियू के जिलाध्यक्ष रमाशंकर चौधरी ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत में बढ़ोतरी केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की विफलता का परिणाम है। इस सरकार में वही लोग हैं, जो सत्ता में आने से पूर्व महंगाई के मुद्दे पर हंगामा करते थे। अब इन्हीं लोगों ने सत्ता में आने के बाद जनता को महंगाई के बोझ तले दबा दिया है। पिछले सात सालों से जनता महंगाई से त्रस्त है।
वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष बाबा संदीप श्रीवास्तव ने कहा कि आज प्रदेश के कई जिलों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये के पार चली गई है। इससे ट्रांसपोर्ट महंगा हो गया है। इसका दुष्प्रभाव सभी वस्तुओं के मूल्यों पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार से पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ी कीमतों को वापस लेने की मांग की। इसके पूर्व किसानों ने सीएचसी मोतिगरपुर के पास स्थित हनुमान मंदिर से मोतिगरपुर चौक तक केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री के पुतले के साथ पेट्रोलियम पदार्थों के दाम वापस लेने के नारे लगाते हुए जुलूस निकाला।
मोतिगरपुर चौक पर जुलूस पहुंचने के बाद पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का पुतला जलाया। इस मौके पर संगठन के तहसील अध्यक्ष राजनारायण तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष राम सुरेश यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष छोटेलाल यादव, महेंद्र प्रताप यादव, भानमती, किरन पांडेय, शिवराम, झुरहू, राम प्रताप समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें