सुल्तानपुर। जिला पंचायत परिसर में सोमवार को नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष व सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। कार्यक्रम में भाजपा के कई पदाधिकारियों के हिस्सा लेने के आसार हैं। कार्यक्रम को देखते हुए शाम तक तैयारियां चलती रहीं।
विज्ञापन
नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह सोमवार को लगातार दूसरी बार जिला पंचायत अध्यक्ष की शपथ लेंगी। डीएम रवीश गुप्ता उन्हें शपथ दिलाएंगे। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष की ओर से नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी।
शपथ ग्रहण समारोह के बाद जिला पंचायत की पहली बैठक भी होगी। बैठक में समितियों के गठन समेत अन्य बिंदुओं पर चर्चा होगी। कार्यक्रम को देखते हुए जिला पंचायत परिसर में दो दिन से तैयारियां चल रही हैं। रविवार की देर शाम तक तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन
प्रशासनिक अधिकारी जिला पंचायत दिनेश सिंह ने बताया कि सोमवार की सुबह 11 बजे से शपथ ग्रहण समारोह शुरू होगा। मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा के प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी शंकर गिरी समेत अन्य पदाधिकारी व विधायक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।