फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 60 दिन में तैयार होने वाले धान से किसानों को उम्मीद

Wed, 20 May 2026 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कूरेभार। खेती में बढ़ती लागत और मौसम की अनिश्चितता के बीच कम अवधि में तैयार होने वाली धान की नई किस्म किसानों के लिए उम्मीद बनी है। इटवा मोलनापुर के किसान शेर बहादुर सिंह ने 60 दिन में तैयार होने वाली धान की विशेष किस्म की खेती शुरू की है। उनके इस प्रयोग को देखने आसपास के किसान पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन



शेर बहादुर सिंह ने तीन बीघे खेत में इस धान की रोपाई की है। इसके बीज शाहजहांपुर जिले से मंगाए गए हैं, जहां इसकी खेती बड़े स्तर पर होती है। किसान के अनुसार इस किस्म से प्रति बीघा छह से सात क्विंटल तक उत्पादन मिलने की संभावना है। कम अवधि में तैयार होने से किसान एक ही खेत में वर्ष में दो बार धान की फसल ले सकते हैं। जिससे उनकी आमदनी बढ़ सकती है। पहली फसल की नर्सरी 15 मार्च को डाली गई थी और 16 अप्रैल को रोपाई हुई। यह फसल जून में तैयार हो जाएगी, जिसके बाद जून में ही दूसरी फसल की रोपाई की योजना है।



कम लागत में अधिक उत्पादन



पहली फसल से निकलने वाले धान को किसान बीज के रूप में सुरक्षित रख सकते हैं। इससे अगले वर्ष अधिक क्षेत्रफल में इसकी खेती की जा सकेगी। क्षेत्र के अन्य किसानों का कहना है कि यदि यह प्रयोग सफल रहा तो कम समय और कम लागत में अधिक उत्पादन मिलेगा। इससे पानी की बचत के साथ मौसम की मार से भी राहत मिल सकती है। कृषि कल्याण केंद्र धनपतगंज के प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि किसान अच्छी योजना के साथ वर्ष में तीन फसल तक ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें