फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: ई-पाॅस मशीन का सर्वर फेल, यूरिया न मिलने से किसान परेशान

Fri, 24 Jul 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कूरेभार। ई-पॉस मशीन का सर्वर ठप रहने से सैदखानपुर सहकारी समिति में किसानों को यूरिया नहीं मिल पा रही है। दो दिनों से किसान खाली हाथ लौट रहे हैं। मंगलवार को समिति पर 450 बोरी यूरिया पहुंची थी, लेकिन बुधवार को तकनीकी खराबी से सिर्फ 15 किसानों को 20 बोरी यूरिया मिली। बृहस्पतिवार को भी केवल 10 किसानों को 18 बोरी यूरिया ही वितरित की जा सकी।
विज्ञापन

सैदखानपुर निवासी किसान अनिल ने बताया कि दो दिन से समिति पर आ रहे हैं, लेकिन खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, धान की रोपाई के 20 से 25 दिन बाद यूरिया का छिड़काव फसल के लिए महत्वपूर्ण होता है। समिति के सचिव ऋषभ ने बताया कि ई-पाॅस मशीन में दो दिनों से तकनीकी समस्या है। इस कारण यूरिया का वितरण बाधित है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्या से अवगत करा दिया है। अधिकारियों ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें