जयसिंहपुर/सेमरी बाजार। जजरही गांव निवासी तारकेश्वर सिंह (65) शनिवार सुबह घर से खेत जाने के लिए निकले। काफी देर तक वह घर नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। इस दौरान उनका शव खेत में पड़ा मिला।
परिजनों ने बताया कि तारकेश्वर सिंह शनिवार सुबह खेत की सिंचाई करने के लिए घर से निकले थे। उनकी मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। बिरसिंहपुर चौकी प्रभारी प्रेम नारायण राजपूत ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। (संवाद)