फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: घर में फंदे से लटका मिला किसान का शव

Thu, 26 Feb 2026 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरी बाजार। जयसिंहपुर के तिंदौली निवासी किसान अशोक यादव (40) का शव बुधवार को उनके घर के एक कमरे में फंदे से लटका मिला। मंगलवार रात उनके घर पर कोई नहीं था।
विज्ञापन

बुधवार सुबह अशोक का छोटा भाई विनोद घर पहुंचा। उसने बाहर से आवाज दी, लेकिन घर से कोई जवाब नहीं मिला। उसे संदेह हुआ तो वह आसपास के लोगों की मदद से छत के रास्ते से घर में घुसा। एक कमरे में बड़े भाई अशोक का फंदे से लटका शव देखकर वह अवाक रह गया। ग्रामीणों के बताने पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की।
सेमरीबाजार चौकी प्रभारी दिनेश चंद्र ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। अशोक यादव घर पर रहकर खेती करते थे। पिता नंदलाल शहर में रहकर काम करते हैं। वे तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनकी पत्नी चंद्रावती अपने पुत्र अवधेश व पुत्री रंजना के साथ मायके गई थी। पति की मौत का पता चलने के बाद वह भी बुधवार को घर पहुंची। अशोक की मौत से परिवार के लोग गमजदा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें