फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: होली पर घुलेगी खुशियों की मिठास, गुझिया होगी खास

Wed, 25 Feb 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
अलीगंज में घर की छत पर पापड़ बनाती महिलाएं। संवाद 
विज्ञापन
सुल्तानपुर। रंगों के त्योहार होली की खास मिठाई गुझिया ही है। त्योहार भले ही आधुनिकता की भेंट चढ़ गए हों, लेकिन होली पर हर घरों में गुझिया के अलावा पापड़, चिप्स आज भी बनते हैं। इसके लिए महिलाएं अभी से तैयारी में जुट गई हैं। अधिकतर घरों में खुद के तैयार खोवा से गुझिया बनाए जाने की परंपरा है। इसको लेकर खोवा बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन

शहर के रुद्रनगर की सविता श्रीवास्तव ने बताया कि पूर्व में जब संसाधनों का अभाव था, तो हाथ से गुझिया तैयार की जाती थी। चीनी और खोवा न मिलने पर गुड़ और सोंठ की गुझिया तैयार की जाती थी। तब बाजार की गुझिया बहुत कम लोग ही खाते थे। हाथ से पापड़ चिप्स तैयार करने के लिए एक महीने पहले से होली की तैयारी शुरू हो जाती थी। मौजूदा समय में हालात बदल चुके हैं। अब हर चीज बाजार में बिकने लगी है। रेडीमेड गुझिया से लेकर अन्य खाद्य सामग्री बाजार में बिक रहे हैं। आज भी सेहत का ख्याल रखते हुए पर्व पर अधिकतर लोग घरों में ही पकवान बनाते हैं।



साफ-सफाई से लेकर पकवान बनाने की चल रही तैयारी
होली के त्योहार पर घर की महिलाएं अभी से तैयारी में जुट गई हैं। ज्योति टंडन ने बताया कि घरों की साफ-सफाई शुरू कर दी हैं। खाली समय में चिप्स और पापड़ बनाने में जुट जाती हैं। परिवार बड़ा होने से अलग-अलग पकवान बनाने में त्योहार पर दिक्कत होती है। इसीलिए पापड़, चिप्स, नमकीन, मठरी जैसे देर में खराब होने वाले सामान अभी से तैयार करना शुरू कर दी हैं। इससे पर्व पर काम का दबाव नहीं रहेगा। शीतल सोनी ने बताया कि घर का कामकाज निपटाने के बाद अभी से ही होली के लिए समय निकालना शुरू कर दिया है। गुझिया में पड़ने वाला खोवा घर में ही तैयार करती हैं। इसलिए दूध मंगाकर अभी से ही रोज खोवा तैयार करती हूं। इसके अलावा पापड़ बनाकर सुखा रही हूं जिससे होली के दिन तक तैयार हो जाए।
विज्ञापन




रंग लगाओ पर रहे ध्यान इतना...
साक्षी अग्रहरि का कहना है कि रंगों के महापर्व में हर कोई रंग खेलना चाहता है। इसी बीच पर्व में फूहड़ता न दिखे, इसलिए रंग लगाते समय किसी से जोर जबरदस्ती न करें। बताया कि होली प्रेम का त्योहार है। रंग में भंग न हो, इसलिए इसको लेकर उसी हिसाब से मनाएं। हुड़दंग करना, नशा करना, जबरदस्ती किसी को रंग लगाना जैसी चीजों से पर्व का रंग बदरंग हो जाता है। ध्यान रहे कि रंग लगाते समय किसी को बुरा न लगे ऐसा त्योहार मनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें