फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: क्रय केंद्र के सामने किसान ने धान पर छिड़का पेट्रोल, वीडियो वायरल

Sun, 15 Nov 2026 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
दोस्तपुर के प्रतापपुर क्रय केंद्र पर मौजूद लोगों से बहस करते किसान। स्रोत- सोशल मीडिया
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दोस्तपुर ब्लॉक के प्रतापपुर धान क्रय केंद्र पर धान की खरीद नहीं होने से नाराज एक किसान ने शुक्रवार को अपनी फसल पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की। केंद्र पर मौजूद लोगों के बीच-बचाव से मामला किसी तरह से शांत हो गया। पेट्रोल छिड़कने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
विज्ञापन

हमजापुर के किसान अशोक सिंह शुक्रवार को धान तौल कराने पहुंचे थे। धान में कुछ नमी की वजह से तौल नहीं हो पा रही थी। जिससे वह नाराज हो गए। उन्होंने क्रय केंद्र के सामने रखे अपने धान पर पेट्रोल छिड़क दिया था। एसडीएम कादीपुर विनीत कुमार ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है। संबंधित किसान का 14 क्विंटल धान सुखाकर उसकी तौल करवा दी गई है। अन्य किसी प्रकार की शिकायत मिलने पर कार्यवाही की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें