फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: नहाते समय गोमती में डूबा किसान

Mon, 15 Jun 2026 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
कुड़वार के सरैया-कोटा घाट के पास रोते-बिलखते परिजन। -स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
कुड़वार। सरैया कोटा घाट के पास सोमवार दोपहर मवेशी चराने पहुंचे किसान पहड़ौली निवासी द्वारिका निषाद (45) की नहाते समय गोमती नदी में डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि द्वारिका निषाद सोमवार सुबह घर से गाय चराने के लिए गोमती नदी के तट पर गए थे। गर्मी को देखते हुए दोपहर के समय वह नहाने के लिए नदी में उतर गए। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में डूबने लगे। वहां मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी घरवालों को दी।

द्वारिका को डूबता देख लोगों ने उसे बचाने की काेशिश की, लेकिन तब तक वह और गहरे पानी में चले गए। नदी में ग्रामीण उनकी खोजबीन करते रहे। शाम करीब चार बजे के बाद उनका शव मिला। ग्रामीणों ने शव को नदी से बाहर निकाला। घटना की जानकारी पर कुड़वार थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


कुड़वार थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।

-
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
द्वारिका निषाद की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह खेती-बाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत से पत्नी निर्मला, पुत्र वीरू (28) , राकेश (26), नन्हें लाल (24), पुत्री सविता (17) और कविता (16) गमजदा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें