फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: परिजनों ने किया अंतिम संस्कार से इन्कार, प्रदर्शन

Thu, 23 Oct 2025 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चांदा। दलित युवक राजकुमार के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद बुधवार शाम घर पहुंचवाया। इस बीच परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध शुरू कर दिया। मुआवजा व शस्त्र लाइसेंस दिलाने सहित अन्य मांगों के पूरा होने तक अंतिम संस्कार से इन्कार कर दिया। तहसीलदार लंभुआ प्रांजल तिवारी व क्षेत्राधिकारी रमेश ने नियमानुसार हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजनों ने गोमती नदी के गुदरा घाट पर अंतिम संस्कार किया। पिता अमरनाथ ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार होने के बाद पुलिस-प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया : राजकुमार के कंधों पर परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी थी। वह एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में ट्रक चलाते थे। परिजनों के मुताबिक कुछ दिनों पहले वह छुट्टी लेकर घर आए थे। पिता अमरनाथ, गिट्टी-मोरंग की दुकान पर काम करते हैं। घर पर पिता के अलावा मां सुषमा, छोटा भाई शिवकुमार, बहन बबिता, पत्नी पूनम व तीन बेटियां आर्या (6),अन्नू (4) व इच्छा (01) रहते हैं। तीन बेटियों के सिर से पिता का साया छिन गया।

राजकुमार के भाई शिवकुमार की शादी नौ नवंबर को तय है। हत्या से छोटे भाई शिवकुमार की शादी की खुशियां भी मातम में बदल गईं। छोटी बहन बबिता का अभी विवाह नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें