फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: फैमिली कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश हीरालाल यादव को दी गई विदाई

Wed, 24 Dec 2025 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
फैमिली कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश हीरालाल यादव को स्मृति चिन्ह भेंट करते न्यायिक कर्मचारी व उपस्
विज्ञापन
सुल्तानपुर। परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश हीरालाल यादव 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो जाएंगे। जिला न्यायालय में बुधवार को न्यायिक अधिकारियों व अधिवक्ताओं ने उन्हें विदाई दी। अपर प्रधान न्यायाधीश अंकिता शुक्ला, शालिनी सागर व अन्य न्यायिक अधिकारियों-कर्मचारियो व अधिवक्ताओं ने उन्हें स्मृति चिह्न व पुष्प गुच्छ भेंट किया।
विज्ञापन

जज हीरालाल यादव करीब आठ माह से परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। आजमगढ़ जिले के मूल निवासी वर्ष 2001 में हीरालाल न्यायिक अधिकारी पद पर नियुक्त हुए थे। उन्होंने कई जिलों में न्याय विभाग में अपनी सेवाएं दीं। न्यायिक अधिकारियों-कर्मचारियों व अधिवक्ताओं ने उनके कार्य व्यवहार की सराहना करते हुए अविस्मरणीय बताया। संचालन न्यायिक कर्मी जगदीश प्रजापति ने किया।
इस दौरान जय शंकर मिश्र, कृष्ण कुमार मिश्र, अंबरीश द्विवेदी, संतोष कुमार, राजेश कनौजिया, स्टेनो विजय श्रीवास्तव व काउंसलर लाल बहादुर यादव, पीके श्रीवास्तव, गरिमा सिंह, अधिवक्ता संतोष मिश्र, अनीस अहमद, कुमार विक्रम सिंह, मनोज पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें