फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: गोसाईगंज पुलिस पर हिस्ट्रीशीटर ने चलाई गोली, गिरफ्तार

Sun, 06 Apr 2025 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईगंज (सुल्तानपुर)। मौहाड़ा मार्ग पर चेकिंग के दौरान शनिवार शाम बाइक सवार हिस्ट्रीशीटर ने गोसाईगंज पुलिस टीम पर असलहे से फायर कर दिया। पुुलिस कर्मी बाल-बाल बच गए। पुलिस ने घेराबंदी कर फायर करने वाले आरोपी को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी भाग निकला। पकड़े गए बदमाश के पास से पुलिस ने असलहा व कारतूस बरामद किया है। रविवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

शनिवार शाम करीब 06.30 बजे गोसाईगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश सिंह अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मौहाड़ा मार्ग पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी एक बाइक पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति ने असलहे से पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस ने अंगना कोल के पास से एक युवक को पकड़ लिया, जबकि दूसरा आरोपी भाग निकला। फायर करने वाले आरोपी की पहचान मान सिंह उर्फ मानू निवासी महमूदपुर गोसाईगंज के रूप में हुई। उसने पुलिस को बताया कि उसका साथी अंकित मिश्र निवासी मोतिगरपुर मौके से भाग निकला है।

गोसाईगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश सिंह ने बताया कि मान सिंह गोसाईगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके विरुद्ध 16 मुकदमे दर्ज हैं। गोसाईंगंज, मोतिगरपुर, कादीपुर, कूरेभार, नगर कोतवाली, कोतवाली देहात व जयसिंहपुर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज हैं। उसके पास से एक असलहा व दो कारतूस मिला है। पुलिस ने आरोपी के जानलेवा हमले, आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें