सुल्तानपुर। कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) संचालकों की ओर से विधानसभा मतदाता पंजीकरण फॉर्म छह भरते समय गलत कुछ लोगों के मोबाइल नंबर दर्ज किए जा रहे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी इंद्रजीत सिंह ने सीएससी संचालकों को नये मतदाता बनाने का फॉर्म भरते समय मोबाइल नंबर व अन्य प्रविष्टियां सही भरने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि गलत नंबर होने से संबंधित के पास फॉर्म सबमिट हाेने का मैसेज नहीं पहुंच पाता है। किसी-किसी का फॉर्म दो बार जमा होने से डुप्लीकेट मतदाता के पहचान में दिक्कतें आ सकती हैं। गलत मोबाइल नंबर दर्ज करने वाले सीएससी संचालकों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ऑनलाइन फॉर्म भराने के बाद उसे लोगों से स्वयं जांचने की सलाह दी है। संवाद