फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: नहीं चलेगा बीमारी का बहाना, मेडिकल बोर्ड करेगा जांच

Sat, 01 Feb 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा में बीमारी का बहाना बनाकर ड्यूटी से किनारा करने वाले शिक्षकों पर नकेल कसने की तैयारी विभाग ने शुरू कर दी है। ऐसे शिक्षकों को मेडिकल बोर्ड की जांच से गुजरना होगा। आवेदन सही पाए जाने के बाद सीएमओ की हस्ताक्षर के बाद ही जिला विद्यालय निरीक्षक अवकाश स्वीकृत कर सकेंगे।
विज्ञापन

जिले के 127 केंद्रों पर यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 24 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चलेगी। हर बार परीक्षा में कुछ शिक्षक और प्रधानाचार्य ड्यूटी करने से कतराते हैं। डीआईओएस कार्यालय को परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक की नियुक्ति में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। कक्ष निरीक्षक और केंद्र व्यवस्थापकों की संख्या कम होने पर परीक्षा का सफल संचालन नहीं हो पाता है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से डीआईओएस कार्यालय को पत्र जारी किया गया है।

बीमारी की पुष्टि नहीं तो रद्द होगा आवेदन
जिला विद्यालय निरीक्षक रविशंकर ने बताया कि निर्देश मिला है कि परीक्षा शुरू होने से पूर्व जो प्रधानाचार्य और शिक्षक चिकित्सकीय अवकाश के लिए आवेदन करें, उनकी अस्वस्थता की पुष्टि मुख्य चिकित्सा अधिकारी से कराई जाए। चिकित्सा आवेदन पत्र को प्रति हस्ताक्षरित कराने के लिए भेजा जाए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी की ओर से जारी प्रमाण पत्र के आधार पर ही चिकित्सीय अवकाश दिया जाए। आवश्यकता न होने पर अवकाश को निरस्त कर दिया जाए और संबंधित पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


जानकारी के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क
बोर्ड परीक्षा के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। जीआईसी के 10 प्रधानाचार्य और प्रवक्ता की ड्यूटी लगाई गई है। परीक्षा से संबंधित किसी भी शिकायत या जानकारी के लिए डीआईओएस रविशंकर के मोबाइल नंबर 9454457329, एडीआईओएस जटाशंकर यादव के 9794933349 और परीक्षा प्रभारी जीतेंद्र कुमार दुबे के 9454758550 पर कॉल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें