फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: परीक्षा में मिलेंगी क्यूआर कोड वाली रंगीन कॉपियां

Sun, 25 Oct 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। यूपी बोर्ड की वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्तर पुस्तिकाओं का प्रारूप इस बार बदला जाएगा। नई व्यवस्था के तहत कॉपियों पर क्यूआर कोड अंकित और उनके रंग अलग-अलग होंगे। जिससे उत्तर पुस्तिकाओं की पहचान आसान होगी और गड़बड़ियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

उत्तर पुस्तिकाओं के मुख्य कवर पेज पर परीक्षा से संबंधित विवरण के साथ परीक्षक की ओर से दिए गए अंकों का ब्योरा दर्ज किया जाएगा। यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां तेज हो गई हैं। परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षा पांच फरवरी से प्रस्तावित है। नकलविहीन और व्यवस्थित ढंग से परीक्षा कराने के लिए सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की व्यवस्था भी की जाएगी। बोर्ड की ओर से कॉपियों पर क्यूआर कोड और अलग-अलग रंग की व्यवस्था का उद्देश्य उत्तर पुस्तिकाओं की पहचान को अधिक आसान और सुरक्षित बनाना है। जिला विद्यालय निरीक्षक एसपी सिंह ने बताया कि यूपी बोर्ड की परीक्षा में शुचिता निर्धारण के लिए तमाम उपाय हो रहे हैं। कहा कि उत्तर पुस्तिकाओं पर क्यूआर कोड अंकित रहेगा, जिससे यह पता चल सकेगा कि किस कमरे में कौन सी उत्तर पुस्तिका गई है।

परीक्षा की अन्य तैयारियां
जनपद में इस बार हाईस्कूल के 40,383 और इंटरमीडिएट के 34,514 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इस तरह दोनों कक्षाओं को मिलाकर 74,902 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया भी तेजी से चल रही है। नकल रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की व्यवस्था की जाएगी। शिक्षा विभाग इन सभी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें