फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: मेडिकल कॉलेज को देहदान कर शिमल ने पेश की मिसाल

Sat, 12 Apr 2025 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
शिमल कुमार श्रीवास्तव।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए शिमल कुमार श्रीवास्तव ने अपना देहदान किया है। 64 वर्षीय शिमल एमजीएस पीजी कॉलेज सैदखानपुर पटना, कूरेभार में कार्यरत हैं। उनके सम्मान में शुक्रवार को एनाटॉमी विभाग की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में अभी तक तीन लोगों ने देहदान किया है, जबकि एक ने अंगदान कर लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बने हैं। उनका शरीर मृत्यु के बाद मेडिकल कॉलेज को सौंपा जाएगा। यहां पढ़ने वाले एमबीबीएस के विद्यार्थी दान मिले शव के माध्यम से मानव शरीर और अंगों के बारे में अध्ययन करेंगे।

प्राचार्य डॉ. सलिल श्रीवास्तव ने देहदान करने वाले शिमल कुमार श्रीवास्तव का सम्मान किया, और आभार जताते हुए कहा कि शरीर दान करना सबसे बड़ा दान है। इस मौके पर सामुदायिक चिकित्सा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. आनंद रंजन, सहायक प्रोफेसर डॉ. अंशुमान सिंह, डॉ. सुरेंद यादव, डॉ. सबात हसन, डॉ. अभिषेक शुक्ला, डॉ. पायल सिंह, डॉ. सौम्या सिंह, डॉ. शिप्रा, डॉ. ध्रुवांकित मिश्रा, डॉ. कुणाल और डॉ. शिवांगी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें